नई दिल्ली….
पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में अपनी प्रभावशाली सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।














