इंदौर….
पुलिस के मुताबिक साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत आवेदक को आरोपियों ने LinkedIn प्रोफाइल के जरिए टारगेट किया। खुद को “एशियन मार्केट सिक्योरिटिज” कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया और स्टॉक मार्केट में भारी मुनाफे का लालच दिया।
गिरफ्तार आरोपी आयुष गुप्ता (31), निवासी चोपडा बाजार, जीरापुर जिला राजगढ़ है, आरोपियों ने एक लिंक भेजकर आवेदक के मोबाइल में एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया और रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद 200% मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब 22 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं, जब आवेदक ने मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उससे 20% अतिरिक्त टैक्स जमा करने का झांसा भी दिया गया। इस तरह लगातार उसे ठगी का शिकार बनाया गया।
18 बैक खातों की जानकारी मिली….
साइबर पुलिस को अब तक जांच में 18 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। आरोपी अपने नाम से फर्जी डायरेक्टर बनकर खाते खोलता और उन्हें अपने बड़े भाई को इस्तेमाल के लिए दे देता था। साइबर सेल ने संदिग्ध बैंक खातों की तकनीकी जांच की, जिसमें दिए गए पते फर्जी पाए गए। इसके बाद टीम ने राजगढ़ जिले के जीरापुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका बड़ा भाई पहले ही चंडीगढ़ साइबर पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।














