Development work and basic needs of Gram Panchayat Dhangor Kalan….
ग्राम पंचायत धनगौर कला के विकास कार्य एवं मूलभूत आवश्यकताएं….
पंचायत परिक्रमा में ग्राम पंचायत
धनगौर कला
(जपं तेंदूखेड़ा, जिला दमोह, मध्यप्रदेश) के विकास कार्य एवं ग्राम पंचायत के हित में मूलभूत आवश्यकताएं….
सरपंच : श्रीमती ज्योति ध्रुर्वे
सरपंच प्रतिनिधि : श्री जगत प्रताप ध्रुर्वे

सचिव : श्री लक्ष्मण लोधी
रोजगार सचिव : श्री रामकिशन यादव
उप सरपंच : श्री संतोष सेन
पंचायत की मूलभूत आवश्यकताएं.…
- सीसी रोड, आंगनवाडी भवन, पुलिया, PDS गोदाम, हैंडपंप / बोर खनन,
- प्रा. मा. शाला भवन, स्कूल बाउंड्रीवाल, मुरमीकरण / सड़क, मुक्तिधाम,
- अतिरिक्त कक्ष, गौठान / चारागाह,
- सामुदायिक भवन, भूमि समतलीकरण, नाली निर्माण,
- तालाब सौदित्यकरण,
- स्ट्रीट लाइट, पचरी, नवीन सोसायटी,
- तालाब गहरीकरण, रंगमंच एवं अन्य कार्य….
सरपंच~सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत विकास में कराए गए कार्य….
- सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, सोख्ता गड्ढा, नाली निर्माण, नाड़ेफ़,
- कचरा घर / कूड़ादान, साफ़-सफाई एवं अन्य कार्य….
विशेष….
ग्राम पंचायत हित में विकास कार्यों के लिये सरपंच का मानदेय बढ़ाने व पेंशन की मांग बताई….
पंचायत स्तर पर सरपंच-सचिवों को पुनः वित्तीय अधिकार प्रदान किये जाएं ताकि स्थानीय स्तर पर ही पंचायत की मूलभूत कार्यों को सम्पादित किये जा सकें….
ग्राम पंचायत में पंचायती राज की मूल भावनान्तार्गत सभी विभागों में सत्यापन और कार्यवाही का अधिकार होना चाहिए….
मनरेगा में कार्यदिवस 365 दिन करने और मजदूरी दरें बढाने की मांग की गई….
पंचायत पदाधिकारियों जैसे सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों को आयुष्मान चिकित्सा सुविधा एवं दुर्घटना बीमा की मांग भी बताई गई….
- ग्राम पंचायतजनों ने सरपंच~सचिव एवं अन्य सभी पदाधिकारियों का कार्य व्यवहार उत्तम बताया एवं पंचायत में उपस्तिथि सौ फीसदी बतलाई.
- पंचायत क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाया गया है.
- शिक्षा लेने वाले बच्चों की संख्या 100% है. शिक्षकों की कमी है.
- पंचायत में किये गए कार्यों की गुणवत्ता को आमजन ने बेहतर बताया.
*पंचायत परिक्रमा में ‘पंचायत व ग्रामीण विकास जनसंपर्क समाचार’ के लिए विशेष संवाददाता की रिपोर्ट….
05/06/2024















