भोपाल….

अप्रैल से बढ़ा हुआ वेतन, एरियर भी तय….
सरकार के फैसले के बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय लिया गया है। डीए बढ़ने से हर महीने सैलरी में 465 से 4,230 रुपए तक बढ़ोतरी होगी। वहीं कर्मचारियों को 4,185 से 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा। हालांकि, मुख्यमंत्री की घोषणा के 15 दिन बाद भी वित्त विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारी इंतजार में हैं। इस फैसले का लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख लोगों को मिलेगा, इनमें 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल है। पेंशनर्स को भी 58% की दर से महंगाई राहत (DR) दी जाएगी। इस फैसले से सरकार पर करीब 2450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
4000 OBC युवाओं को फोर्स में भर्ती की तैयारी….
कैबिनेट ने ओबीसी वर्ग के युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी दी। इसके तहत हर साल 4000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 4 महीने का आवासीय प्रशिक्षण रहेगा। इस दौरान युवकों को 1000 रुपए और युवतियों को 1200 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।














