संवाददाता सुरेश मालवीय सीहोर….
सीहोर जिले के लोकप्रिय वन अधिकारी चेतन कुमार आर्य को मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ में संगठन का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के वन कर्मचारियों में हर्ष की लहर गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं आर्य….
चेतन कुमार आर्य वर्तमान में भारत के प्रमुख और प्रभावशाली संगठन भारतीय वन अधिकारी महासंघ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। वन संरक्षण, कर्मचारी कल्याण और संगठन विस्तार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
कर्मचारियों के हित में निरंतर सक्रिय भूमिका….
श्री आर्य वन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित प्रकरणों के निराकरण, विभागीय सुविधाओं के विस्तार और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए प्रदेश संगठन ने उन्हें मध्यप्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है।

नए प्रांतीय महासचिव का संकल्प…. कर्मचारियों की हर समस्या का होगा समाधान….
नियुक्ति के बाद अपने संदेश में श्री चेतन कुमार आर्य ने कहा कि—
“मेरा उद्देश्य वन कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से शासन–प्रशासन तक पहुँचाना है। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों और विभागीय प्रक्रियाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर समन्वय और टीमवर्क के माध्यम से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद कहा….
श्री आर्य ने अपने निवेदन में संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री रामयश मौर्य का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण पद प्रदान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रांतीय महासचिव श्री के.वी.एस. परिहार को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

सीहोर जिले में जश्न का माहौल….
सीहोर जिले के वन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री आर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों की झड़ी लगा दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष श्री रामयश मौर्य, पूर्व प्रांतीय महासचिव श्री के.वी.एस. परिहार, प्रांतीय सचिव श्री दीपक वेदी, संभाग अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, सीहोर जिले के समस्त वन कर्मचारी, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने श्री आर्य को पदोन्नति हेतु शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और भी तेज़ी से होगा।














