अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान किया, उन्हें माला पहनाया
कोलकाता….

पश्चिम बंगाल में नए सीएम के लिए विधायक दल की बैठक कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में बतौर ऑब्जर्वर शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि सुवेंदु सीएम बनेंगे और राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM उत्तर बंगाल से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह विभाग का प्रभार भी होगा।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
शाह-सुवेंदु एक कार से दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए, 3 तस्वीरें…

सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत किया। शाह ने सुवेंदु की पीठ थपथपाई।

शाह अपनी कार में सुवेंदु को एयरपोर्ट से दक्षिणेश्वर मंदिर ले गए।

शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन किए और आरती की।













