नई दिल्ली/मुंबई….
पीयूष हमारा बजाज, ठंडा मतलब कोका कोला और फेविकॉल के विज्ञापनों से काफ़ी मशहूर हुए थे….
एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीयूष ने ‘अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा दिया था। इसके अलावा, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गाना बनाया था। उनके निधन की जानकारी सुहैल सेठ ने X पर पोस्ट के जरिए दी।
पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था। पीयूष पांडे के भाई प्रसून पांडे जाने माने डायरेक्टर हैं। जबकि बहन ईला अरुण भी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। पीयूष पांडे के पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। वहीं उन्होंने कई साल क्रिकेट भी खेला।













