भोपाल….
रसोई गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कंपनियों ने 5 किलो के बाद अब 10 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया है।
इसे खरीदने के लिए घरेलू एलपीजी कनेक्शन की जरुरत नहीं होगा। अगले माह मप्र में भी शुरुआत हो सकती है। एचपीसीएल ने बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। उपभोक्ता स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए ऑन-डिमांड सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इसके बाद डिलीवरी गैस एजेंसी के स्टाफ के माध्यम से होगी।
आधार दिखाकर खरीद सकेंगे….
1. एफटीएल एलपीजी क्या है? 5 से 10 किलो का सिलेंडर, जिसे खरीदने के लिए गैस कनेक्शन जरूरी नहीं होगा। इस सिलेंडर को खुले बाजार में बेच सकते हैं।
2. क्या बिना गैस कनेक्शन सिलेंडर मिलेगा? हां। KYC के बाद आधार कार्ड व अन्य डिटेल के आधार इसकी खरीद पाएंगे।
3. किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा? किराएदार, छात्र और छोटे परिवार को।
4. क्या सस्ता होगा, सब्सिडी मिलेगी? नहीं। यह बाजार कीमत पर मिलेगा।
5. यह सुविधा कब और कहां मिलेगी? बेंगलुरु में पायलट। मप्र में विस्तार होगा।















