जुन्नारदेव/ छिंदवाड़ा….
जबलपुर में शिक्षकों का महाकुंभ का आयोजन किया गया। 200 से अधिक शिक्षकों को AI प्रशिक्षण के उपरांत सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम दैनिक डिजिटल भारत एवं टेम्पटेशन इवेंट मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक ऑटोडोरियम गोल बाजार जबलपुर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स प्राइड अवार्ड 2026 आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई),स्मार्ट टीचिंग ,डिजिटल क्लासरूम, कम्युनिकेशन स्किल्स,मॉडर्न टीचिंग टेक्निक्स एवं टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया। यह समारोह सम्मान नहीं बल्कि शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है । कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं अनुभव साझा करने का भी अवसर दिया गया।

इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले से शिक्षक शरद कुमार शिववेदी शासकीय हाई स्कूल बरेलीपार ,विकासखंड जुन्नारदेव को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक शिववेदी ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सुपुत्री ” मनुश्री शिववेदी ” को विशेष श्रेय दिया है। शिक्षक शिववेदी को सभी वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकगणों, परिवारजनों, गुरुजनों सामाजिक संगठनों, शिक्षक साथियों, मित्रों मीडिया के साथियों के द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई हैं।















